Indian Railway: गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन सहित शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल पर नरकटियागंज-चमुआ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-304 पर कट कनेक्शन कार्य हेतु यातायात एवं पावर ब्लाक लिए जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निधारण, रेगुलेशन निम्नवत किया जायेगा।
Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट, इन मदों में होगा खर्च
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी हरिनगर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- नरकटियागंज से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी हरिनगर से चलाई जायेगी।

Indian Railway: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
पुनर्निर्धारण-
- बरौनी से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सपे्रस बरौनी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 08 फरवरी, 2024 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सपे्रस आनन्द विहार टर्मिनस से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- मुज़फ्फरपुर से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12557 मुज़फ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सपे्रस मुज़फ्फरपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
रेगुलेशन
- बांद्रा टर्मिनस से 07 फरवरी, 2024 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सपे्रस कप्तानगंज-चमुआ के मध्य 100 मिनट रेगुलेट कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications