Indian Railway: ई-टिकटों का कर रहा था काला कारोबार, ऐसे चढ़ा आरपीएफ के हत्थे
Railway News Gorakhpur: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में ई- टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है।
रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तमकुहीराज बाजार, कुशीनगर से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 24 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान हाजीगंज घिसयोना बाजार हुजूरपुर, बहराइच से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 12 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया।रेलवे सुरक्षा बल, कन्नौज एवं अपराध आसूचना शाखा, कासगंज द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बिल्हौर-अरौल मकनपुर के मध्य चोरी की रेल सम्पत्ति (जॉगल प्लेट) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर को गाड़ी संख्या-13005 में 23 वर्षीय एक बीमार यात्री को उतारा गया जिसे प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय देवरिया में भर्ती कराया गया। उक्त यात्री के ठीक होने के उपरान्त उसे उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 07 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बादशाहनगर को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाईन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया। 05 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-11062 में 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को एशियाइ सहयोग संस्था इंडिया, बालगृह बावतपुर, वाराणसी को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications