Indian Railway: रेलवे ने बहाल किया इन ट्रेनों का संचलन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Railway Update Gorakhpur: उत्तर रेलवे के जलंधर कैण्ट यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, पुर्ननिर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया था। ब्लाक निरस्त किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, पुर्ननिर्धारण/नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन समाप्त कर गाड़ियों का संचलन बहाल कर दिया गया है। फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियाँ पूर्ववत चलाई जायेंगी।
निरस्त गाड़ियों का पुर्नसंचलन
- अमृतसर से 06 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 04653 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी विशेष गाड़ी पूर्व निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी ।
- न्यू जलपाई गुडी से 04 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 04654 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी पूर्व निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी ।

पुनर्निर्धारित एवं नियंत्रित गाड़ियों का पूर्ववत संचलन
- अमृतसर से 01 एवं 04 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी ।
- जयनगर से 01 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी पूर्ववत चलाई जायेगी ।
- लालकुंआ से 30 सितम्बर,2023 को चलने वाली 14615 लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई गई ।
Indian Railway: टनकपुर-सिगरौली एक्सप्रेस सहित इस ट्रेन की रेक संरचना में हुआ परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल
शार्ट टर्मिनेटेड गाड़ियों का पूर्ववत संचलन-
- सहरसा से 01 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी ।
- दरभंगा से 30 सितम्बर,2023 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी ।
शार्ट ओरिजिनेटेड गाड़ियों का पूर्ववत संचलन-
- अमृतसर से 02 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी ।
- जलंधर सिटी से 01 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस पूर्ववत चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications