Indian Railway: नेशनल गेम्स में पूर्वोत्तर रेलवे का शानदार प्रदर्शन, भारोत्तोलक में मिला स्वर्ण

Railway News Gorakhpur: पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के खाते में उपलब्ध्यिां निरन्तर जुड़ती जा रही हैं। इसी क्रम में गोवा में 26 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित कि जा रही 37वीं नेशनल गेम्स में पूर्वोत्तर रेलवे के भारोत्तोलक वन्दना गुप्ता ने स्वर्ण पदक एव बी. एन. उषा ने रजत पदक प्राप्त कर पूर्वोत्तर रेलवे को गौरवान्वित किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के भारोत्तोलक वन्दना गुप्ता को 76 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा बी. एन. उषा कोे 87 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्री एस.सी. श्रीवास्तव, महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह, हैण्डबॉल/सचिव श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, एवं संयुक्त सचिव श्री आर. पी. चन्द ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

railway

रेलवे सुरक्षा बल वालीबाल प्रतियोगिता

पूर्वोत्तर रेलवे के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में 27 से 31 अक्टूबर, 2023 तक खेले जा रहे 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वालीबाल प्रतियोगिता-2023 के तीसरे दिन 29 अक्टूबर, 2023 को प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने पूर्व मध्य रेलवे को 25-08, 25-14, 25-13 अंको से, पूर्व रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 25-08, 25-14, 25-23 अंको से, पूर्व तटीय रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 25-22, 25-18, 16-25, 11-25, 15-11 अंको से एवं उत्तर रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे को 25-19, 25-21, 25-18 अंको से शिकस्त देकर यह मैच जीत लिया।

महिला वर्ग में खेले गये मैच में पूर्व रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 25-17, 25-07, 25-11 अंको से एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने दक्षिण पूर्व रेलवे को 25-06, 25-21, 25-07 अंको से पराजित कर मैच जीत लिया। देर सायं तक अन्य मैच खेले जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+