Indian Railway: जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस का होगा लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव

NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12561/12562 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया गया है।

- जयनगर से 25 अगस्त,2025 से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, लहेरियासराय स्टेशन 19.16 बजे पहुंचकर 19.18 बजे छूटेगी तथा नई दिल्ली से 24 अगस्त,2025 से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 17.36 बजे पहुंचकर 17.38 बजे छूटेगी।

train

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 19 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 02 पर 15 वर्ष व 13 वर्ष के दो नाबालिग लड़के लावारिस हालत में मिले, जिन्हें गोरखपुर पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ के उपरान्त उक्त दोनों नाबालिग लड़कों को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 01 पर 08 वर्ष का एक नाबालिग लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन वाराणसी को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 02 पर 07 वर्ष का एक नाबालिग लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसेे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 15279 से छूटी 18 वर्ष की एक युवती स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 3 पर मिली, जिसे भटनी पोस्ट पर लाया गया। युवती के परिजन के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+