Gorakhpur News: रेलवे की इस खास पहल से आसान होगी बिहार व अन्य प्रदेशों की राह
Gorakhpur News: रेलवे की खास पहल से अब बिहार सहित अन्य प्रदेशों की राह आसान होगी। कुसम्ही से बैतालपुर तक करीब 25 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन के लिए डीपीआर बन गई है। इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस पर करीब 243 करोड़ के खर्च का अनुमान है।
पिछले वर्ष डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन बनाने की मंजूरी मिली थी। इसमें से गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक निर्माण भी हो चुका है। इसके अलावा डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच पटरी बिछाई जा रही है। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक का डीपीआर लखनऊ डिवीजन और कुसम्ही से बैतालपुर तक का कार्य वाराणसी डिवीजन के अधीन है।

खलीलाबाद से डोमिनगढ़-गोरखपुर कैंट-बैतालपुर तक पूरी लाइन करीब 85 किलोमीटर लंबी हो जाएगी। इसमें गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट बड़े स्टेशन होंगे। गोरखपुर कैंट को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
यहां अब कुल नौ लाइनें हो गई हैं। इस तरह तीसरी लाइन का निर्माण पूरा होने पर अप एंड डाऊन ट्रेनों को लाइन के अभाव में नहीं रोकना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications