Indian Railway: बनारस उधना एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें डिटेल
Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के दौरान निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- उधना से 28 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20961 उधना-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनारस से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20962 बनारस-उधना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- गाजीपुर सिटी से 27 से 30 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 65117 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयागराज संगम के स्थान पर फाफा मऊ जं. स्टेशन पर 09.20 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
- प्रयागराज संगम से 27 से 30 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 65118 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयागराज संगम के स्थान पर फाफा मऊ जं. स्टेशन से 18.00 बजे चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग-
- गोरखपुर से 29 एवं 31 जनवरी, 2025 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 06.40 बजे के स्थान पर 210 मिनट रि-शिड्यूल कर 10.20 बजे चलाई जायेगी।
- छपरा से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा से 05.45 बजे के स्थान पर 210 मिनट रि-शिड्यूल कर 09.15 बजे चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13.50 बजे के स्थान पर 210 मिनट रि-शिड्यूल कर 17.20 बजे चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.35 बजे के स्थान पर 180 मिनट रि-शिड्यूल कर 19.35 बजे चलाई जायेगी।
- बलिया से 31 जनवरी, 2025 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बलिया से 12.45 बजे के स्थान पर 150 मिनट रि-शिड्यूल कर 15.15 बजे चलाई जायेगी।
Indian Railway: भटनी-झूसी-भटनी कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
- बनारस से 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 11108 बनारस-ग्वालियर एक्सप्रेस बनारस से 16.30 बजे के स्थान पर 210 मिनट रि-शिड्यूल कर 20.00 बजे चलाई जायेगी।
- टनकपुर से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से 11.25 बजे के स्थान पर 180 मिनट रि-शिड्यूल कर 08.25 बजे चलाई जायेगी।
- टनकपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से 11.25 बजे के स्थान पर 180 मिनट रि-शिड्यूल कर 08.25 बजे चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications