Gorakhpur News: गोरखपुर छावनी ने किया रिकार्ड तोड उत्पादन, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: पूर्वाेत्तर रेलवे निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। सिगनल कारखाना, गोरखपुर छावनी वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 में रू 125 करोड़ का रिकार्ड उत्पादन करने की ओर अग्रसर है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में रू 110.50 करोड़ की तुलना में 13.12 प्रतिशत अधिक है।इसी क्रम में, उत्पादन में वृद्धि के लिये बजट 2024-25 में सिगनल कारखाना को रू 04 करोड़ का आवंटन किया गया है।

रेल संचलन हेतु ट्रैक फीड बैटरी चार्जर एवं इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर गेट का नियमित उत्पादन किया जा रहा है तथा इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर गेट का उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु इसे नवनिर्मित शेड में स्थानान्तरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दो नये उत्पाद क्यू.एल.-1 एवं क्यू.बी.सी.ए.-1 रिलों को सम्मिलित करने हेतु अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आर.डी.एस.ओ.), लखनऊ द्वारा टाइप अप्रूवल की प्रक्रिया में है। सिगनल कारखाना द्वारा चालू वित्त वर्ष 2023-24 में माह दिसम्बर, 2023 तक 82.80 मिलियन टन (एम.टी.) फेरस स्क्रैप का निस्तारण किया गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 49.74 मिलियन टन (एम.टी.) की तुलना में 66.47 प्रतिशत अधिक है। स्क्रैप निस्तारण होने से रेल राजस्व में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

train

रेल संचलन में इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन (ई.पी.एम.), सिगनलिंग रिले एवं आपरेटस केस अति महत्वपूर्ण उपकरण हैं, जिसे सिगनल कारखाना द्वारा इस रेलवे के अतिरिक्त उत्तर रेलवे/नई दिल्ली, दक्षिण रेलवे/चेन्नई, पूर्व रेलवे/कोलकाता, पश्चिम रेलवे/चर्च गेट मुम्बई, मध्य रेलवे/मुम्बई, पूर्व मध्य रेलवे/हाजीपुर, दक्षिण मध्य रेलवे/सिकंदराबाद, उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर)/प्रयागराज इत्यादि को प्रमुख रूप से आपूर्ति की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+