Ayodhya Dham सलारपुर रेल खण्ड पर हो रहे कार्य के चलते निरस्त रहेंगी ये ट्रेन, इनका बदला रहेगा मार्ग
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेल खण्ड के नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्तीकरण् एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- पाटलीपुत्र से 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 17 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ऐशबाग से 16 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 16 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा कचहरी से 15 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Indian Railway: श्रीधाम रेलवे स्टेशन को मिली गरीब रथ की सौगात, बेलखेड़ा में विंध्याचल बीना का स्टॉप
मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 15 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बाराबंकी एवं लखनऊ के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर दिया जायेगा।
- गोरखपुर से 15 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बाराबंकी एवं बादशाहनगर के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications