Indian Railway: बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 7 से 15 अक्टूबर, 2023 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों के निरस्तीरण एवं मार्ग परितर्वन में निम्नवत् संशोधन किया गया है।
निरस्तीकरण - गोरखपुर से 17 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ऐशबाग से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन - गांधीधाम से 13 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-बुढ़वल-गोण्डा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- भागलपुर से 16 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोण्डा-बुढ़वल-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।
छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का होगा ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के करगी रोड स्टेशन पर 08 अक्टूबर, 2023 से अगली सूचना तक 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
- 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 08 अक्टूबर, 2023 से अगली सूचना तक करगी रोड स्टेशन पर 02.11 बजे पहुॅच कर 02.13 बजे छूटेगी।
- 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस 08 अक्टूबर, 2023 से अगली सूचना तक करगी रोड स्टेशन पर 23.55 बजे पहुॅच कर 23.57 बजे छूटेगी।












Click it and Unblock the Notifications