Indian Railway: व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 49 ई-टिकटों के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

Gorakhpur News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 18 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर द्वारा खजनी बाजार, गोरखपुर स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बने 49 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

gorakhpur

18 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, भोजीपुरा को गाड़ी संख्या-05305 के भोजीपुरा स्टेशन आगमन पर 08 वर्ष का एक लड़का लावरिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, बरेली को सुर्पुद किया गया। 19 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी ने लखनऊ जं0 के प्लेटफार्म संख्या-06 पर 18 एवं 19 वर्ष के एक युवक एवं युवती लावारिस हालत में बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त युवक एवं युवती को वन स्टाफ सेन्टर, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।

18 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, औंड़िहार द्वारा गाड़ी संख्या-11061 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 17 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-22550 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। 18 दिसम्बर, 2023 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया। 17 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-11062 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। 19 दिसम्बर, 2023 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया। 19 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-12556 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया। 19 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कासगंज द्वारा गाड़ी संख्या-05379 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया। 19 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-11056 से 160 अदद अमानक पानी की बोतले बरामद कर आजमगढ़ पोस्ट पर जमा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+