Mock Drill In UP: गोरखपुर की इन लड़कियों के हौसले देख दुश्मन के छूट जाएंगे पसीने, कहा - "तैयार हैं हम"
India Pakistan War Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने जहां पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी तबाही मचाते हुए आतंकियों को मार गिराया है, वहीं पूरे देश में इसकी प्रसन्ना हो रही।15 up गर्ल्स बटालियन एवं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें युद्धकाल जैसी विकट परिस्थिति में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण की बारीकियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से एन सी सी कैडेट्स को सिखाया गया।
एन सी सी की लगभग 300 गर्ल कैडेट्स ने हमले की स्थिति में सायरन बजने पर प्रभावित स्थान से बाहर निकलने तथा विभिन्न परिस्थितियों में की जाने वाली प्रतिक्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान सायरन की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सभी लोग बाहर आ गए तथा प्रशिक्षण में उत्साह से सहभागिता की।

इस कार्यक्रम में 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने जनपद की सिविल डिफेन्स टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी कैडेट्स को आज प्राप्त की गई जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक एस पी सिंह, सह उपनियंत्रक वेदप्रकाश यादव, डिवीजनल वार्डेन डी पी तिवारी,प्रतीक सरकारी,विकास जालान, अभिषेक कुमार, अभिषेक सोनकर तथा एन सी सी गर्ल्स बटालियन से विश्वविद्यालय की एन सी सी महिला अधिकारी मेजर विनीता पाठक, कैप्टन निधि लाल, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, सीनियर जीसीआई सीमा राय सूबेदार मेजर सी के मण्डल सहित अन्य पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications