Independence Day 2025 : महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, डीएम ने लोगों से की यह खास अपील
Independence day 2025 Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Maharajganj News: जनपद में सहकारिता विभाग को मिली 1032 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर है। जबतक यह उपलब्ध होती है, तबतक इसकी कीमत का अंदाजा लोग नही लगा पाते हैं। लेकिन इसके छिन जाने पर इससे महत्वपूर्ण कुछ भी नही लगता। उन्होंने कहा कि आज वीर बलिदानियों को याद करने का अवसर है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के अवसर पर हमने स्वतंत्रता की बड़ी कीमत चुकाने वाले पीड़ितों को याद किया गया। कहा कि आज उन शहीदों और देश के जवानों को भी नमन करने का अवसर जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखा।
जिलाधिकारी ने भारत के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत विकसित होने की राह पर बढ़ चुका है। स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास की महान गाथा लिखी है। कृषि, उद्योग, तकनीकी प्रत्येक क्षेत्र में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इसका उदाहरण भारत का स्पेस सेक्टर है, जिसका इस्तेमाल दुनिया विकसित भी कर रहे हैं। मा. प्रधानमंत्री और मा. मुख्यमंत्री द्वारा देश-प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसको पूरा करने के लिए हमें अपने दायित्वों की पूरा करना होगा। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे पदों पर हैं, जहां हम पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिला सकते हैं और इसके लिए हम सबको ईमानदारी से प्रयास करना होगा।
सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान भारत, सामूहिक कन्या विवाह, पेंशन योजना जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनपद में संचालित विकास कार्यों की भी चर्चा की। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ, निवेश की स्थिति, किसान सम्मान निधि, विभिन्न पेंशन योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम इस विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एडीएम (एफ/आर) डॉ प्रशांत कुमार ने कहा स्वतंत्रता पूर्व एक नागरिक के रूप में सबसे महत्वपूर्ण दायित्व था, देश की आजादी और स्वतंत्रता के बाद सबसे महत्वपूर्ण है, अंतिम पायदान पर लोगों तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम दूसरों के अधिकारों का भी ख्याल रखें। एक लोक सेवक के रूप में हमे यह प्रयास करना चाहिए कि जो लोग भी हमारे पास आते हैं, हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करें कि उनके अधिकारों की रक्षा हो। यानी जो सही है उसे हम करें और ऐसा करते हुए किसी प्रकार का अहम न रखें।
एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि आजादी के लिए हमारे देश के महापुरूषों ने अनेक बलिदान किए। इसलिए एक नागरिक के रूप में भी हमे उनसे जुड़े स्मारकों, मूर्तियों आदि के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। उनकी कहानियां अगली पीढ़ियों को बतानी चाहिए, ताकि हम स्वतंत्रता आंदोलन की धरोहर को आगे ले जाने के साथ आने वाली पीढ़ी में भी उच्च नैतिक मूल्यों का विकास कर सकें। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा दे सकेंगे।
इनके अलावा अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रेम शंकर पांडेय, सिद्दार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications