चेन्नई vs लखनऊ मुकाबले ने बदली होमगॉर्ड की किस्मत, माई इलेवन सर्कल पर जीते 1 करोड़ और एक लग्जरी कार

सोमवार को हुए चेन्नई vs लखनऊ मुकाबले में टीम भले ही कोई सी जीती हो, लेकिन असली हीरो मैच के रहे विवेकानंद सिंह। वे माई इलेवन सर्कल ऐप पर लाखों लोगों के बीच 1 करोड़ की रकम और एक लग्जरी गाडी जीत गए।

In Chennai vs Lucknow match home guard of gorakhpur won 1 crore and a luxury car on Circle XI app

भारत में आईपीएल (IPL) हर साल मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार बन गया है। इस खेल के करोड़ों चाहने वाले अलग-अलग तरीके से इस त्योहार को मनाते दिख जाते हैं। साथ ही हजारों करोड़ों का ये खेल अब लोगों के मोबाइल पर भी जोर शोर से खेला जाता है। दरअसल कई ऐसी ऑनलाइन ऐप हैं जिनमे खिलाडी अपने अनुमान से ऑनलाइन ही पैसा लगाते है, अनुमान सही बैठने पर बदले में भारी रकम मिल जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के गोरखपुर से जहां एक होमगार्ड रातोंरात करोड़पति बन गया।

In Chennai vs Lucknow match home guard of gorakhpur won 1 crore and a luxury car on Circle XI app

आईपीएल में जीते 1 करोड़ और एक कार
गोरखपुर जनपद के सिंकरीगंज क्षेत्र अंतर्गत पिपरी निवासी विवेकानन्द सिंह पुत्र ओम प्रकाश नाथ सिंह महज चार घंटे में ही एक करोड़ रुपए सहित एक लग्जरी कार का मालिक बन गया। बता दें कि सोमवार के दिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेन्नई और लखनऊ के बीच हुए मैच में पैसे लगाए थे। देर रात माई इलेवन सर्कल ऐप में विवेकानन्द को एक करोड़ रुपये का इनाम मिला। इस मैच में लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने दांव लगाया था, लेकिन लाखों लोगों के बीच विवेकानन्द की किस्मत चमकी और वह एक करोड़ रुपये व एक लग्जरी कार जीत गया।

In Chennai vs Lucknow match home guard of gorakhpur won 1 crore and a luxury car on Circle XI app

Recommended Video

    सूरजगढ़ ::आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे सट्टोरियें पर कार्रवाई

    11 वर्षों से करते हैं होमगार्ड की नौकरी
    कहते हैं भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि विवेकनन्द सिंह सिंकरीगंज थाने में होमगार्ड पद पर तैनात है। वह 112 नम्बर पीआरबी की गाड़ी चलाते है। विवेकानन्द ने बताया कि विगत 11 वर्षो से वह होमगार्ड की नौकरी करता है। वो कुल 4 भाई है। पिता किसान हैं, जिसके चलते उनका प्रारम्भिक जीवन बहुत कष्टमय बीता है। उन्होंने कहा कि आज किस्मत ने तिजोरी खोल दी है, बधाई देने वालो के फोन पूरा दिन आ रहे है। परिवार में खुशियों लड़ी लग गई है। छोटे बड़े सब लोगो का आशिर्वाद है जो मेरे जैसे साधारण व्यक्ति की किस्मत जाग गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+