Gorakhpur News: सीबीआई अफसर पर हमले का मामला,हैरान करने वाली जानकारी आई सामने
सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलने की कोशिश के मामले में आए दिन हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।पुलिस अभी तक हादसा मान रही है लेकिन सीबीआई को जो साक्ष्य मिले हैं वह महज हादसे की तरफ नहीं
गोरखपुर,17अगस्त: सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलने की कोशिश के मामले में आए दिन हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।पुलिस अभी तक हादसा मान रही है लेकिन सीबीआई को जो साक्ष्य मिले हैं वह महज हादसे की तरफ नहीं साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। साक्ष्यों को इशारा भी जायज लग रहा है। क्योंकि साक्ष्य जिधर इशारा कर रहे हैं वहां के कई लोगों पर सीबीआई की तलवार लटक रही है।

साजिश की तरफ इशारा करते यह साक्ष्य
साक्ष्य प्रथम
डिप्टी एसपी को ट्रक से कुचलकर मारने की घटना महज हादसा नहीं है।सीबीआई को अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं वह कुछ और ही इशारा कर रहे हैँ।सीबीआई को घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक जब ट्रक ने अफसर की गाड़ी पर ठोकर मारी तो उस समय ट्रक में चालक के अतिरिक्त भी कुछ लोग थे। वहां मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति को शीशा तोड़कर भागते देखा था। सवाल यह खड़ा होता है कि जब ट्रक पलटी तो व्यक्ति चालक को छोड़कर भाग क्यों गए? अगर हादसा था तो उन्होंने अपने साथी को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
Gorakhpur News: जीडीए पर्यटकों को देगा यह सुविधा,इलेक्ट्रिक वाहन अब नहीं होगें डिस्चार्ज
द्वीतीय साक्ष्य
सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव बिहार के कई बड़े मामलों की जांच कर रहे हैं।जिसमें चारा घोटाला भी शामिल है।सीबीआई इस घटना को बिहार से जोड़कर भी देख रही है क्यों कि एक्सीडेंट से पहले चालक का लोकेशन बिहार में था।
चालक की पहचान कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रतन कुमार के रूप में हुई है। उधर, ट्रक मालिक कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर सड़क किनारे गिट्टी रखने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रक बालू गिराने आया था और लौटते समय हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications