UP Weather Update: आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

आईएमडी ने देश के कई हिस्सों के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिसमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा व कानपुर में भी बारिश होगी।

rain

UP Weather Update: मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मार्च माह के शुरुआती दिनों में ही जहां लोग गर्मी का एहसास कर रह हैं, इसी बीच आईएमडी ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। खास बात यह है कि सिर्फ बारिश ही नहीं होगी हवाओं की रफ्तार बहुत तेज रहने वाली है और ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों में कब बारिश होने वाली है, इसके बारे में पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, आगामी चार- पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कुद दिनों में आसमान में बादलों का असर दिखना शुरु हो जाएगा। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। गुरुवार से तापमान में कमी आ सकती है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसके साथ ही मार्च माह के अंत तक कड़ी धूप लोगों को परेशान करेगी।

rain

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसी के चलते 15 से 19 मार्च तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जगहों नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में इन तिथियों में बारिश होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गयी है।

लखनऊ
लखनऊ में 15 मार्च आकाश साफ हैं। 16 मार्च को हल्का बादल छाने का असर रहेगा। वहीं 18, 19, 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

rain

कानपुर
कानपुर में गुरुवार को आकाश में बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह क्रम 17, 18,19 व 20 मार्च तक बना रहेगा।

वाराणसी
वाराणसी में आज और कल हल्के बादल छाए रहेंगे। 17 मार्च को भी सिर्फ बादल रहने के आसार हैं। वहीं 18, 19, 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

नोएडा
नोएडा में आज दोपहर बाद आकाश में बादल छा सकते हैं। 16 मार्च को भी बाद छाए रहेंगे। जबकि 17, 18, 19 मार्च को बारिश होगी।

rain

गाजियाबाद
गाजियाबाद में 15, 16, 17 मार्च को आकाश में बादल छाए रहेंगे। 20 व 21 मार्च में बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      गोरखपुर गोरखपुर व आस- पास के जिलों में 15, 16, 17 मार्च को दोपहर बाद आकाश में बादल छा सकते हैं। 18, 19, 20, 21 मार्च को बारिश के आसार हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+