ICSE 10th Results 2023: गोरखपुर के यूसुफ ने टॉप किया जिला, संस्कृति व अविका ने बेटियों का बढ़ाया मान
Gorakhpur:एचपी के यूसुफ कमाल ने 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। वहीं लिटिल फ्लावर चरगांवा की संस्कृति त्रिपाठी ने 98.80 व अविका श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

ICSE 10th Results 2023 Gorakhpur: ICSE द्वारा दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में सिविल लाइन स्थित एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र यूसुफ ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इसके साथ की लिटिल फ्लावर स्कूल राप्ती नगर चरगांवां की संस्कृति त्रिपाठी ने 98.80 प्रतिशत, अविका श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत, शैनेल एंथोनी ने 97.4, आयुषी गुप्ता ने 94 प्रतिशत, सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ के अनन्य सिंह 98.4, एचपी चिल्ड्रेन, राघव खेतान और निलेश खेतान को 98.2 प्रतिशत अंक मिले। इस बार जिले के तीन हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

यूसुफ ने बातचीत में बताया कि पेपर सारे अच्छे हुए थे। पर मैं जिला टॉप करुंगा यह नहीं सोचा था। परिणाम से संतुष्ट हूं आगे की कक्षाओं में और बेहतर करने का प्रयास जारी रहेगा। वहीं संस्कृति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा परिणाम को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। अपने प्रयास में कोई कमी नहीं की थी इसलिए परिणाम बेहतर आने की उम्मीद थी। लिटिल फ्लावर चरगांवा की अविका श्रीवास्तव ने बताया कि मैंने परिणाम के बारे में कभी नहीं सोचा कि क्या आएंगे। मैंने हमेशा यह ध्यान रखा कि अपनी मेहनत और प्रयास में कोई कमी ना करुं। मेरा ऐसा मानना है कि अच्छी योजना के साथ अगर कठोर परिश्रम किया जाए तो परिणाम बेहतर ही आएंगे। मैं आगे और अच्छा करुं इसके लिए प्रयास करुंगी।
बच्चों का परिणाम आते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व अभिभावकों के भी खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी ने छात्रों को बधाई दी एंव उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications