गोरखपुर विश्वविद्यालय पूर्वांचल को शिक्षा एवं उद्यमिता का दे रहा संदेश- शिव प्रताप शुक्ल

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने हिस्सा लिया।

shiv pratatp

Gorakhpur News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व गोरखपुर की राजनीति में कई दशकों तक सक्रिय रहने वाले शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड तथा 3.78 स्कोर हासिल करने के अवसर पर संवाद भवन में आयोजित हर्ष उत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने की।कार्यक्रम में राज्यपाल तथा कुलपति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को विश्वविद्यालय परिवार के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मैं इस बात पर प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के संदर्भ में अन्य विश्वविद्यालय उपहास कर रहे थे पर आज गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नैक ए प्लस प्लस से बता रहा कि हम सब पर भारी हैं। मैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। यह विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विश्वविद्यालय मेरा घर है। विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि मेरी भी उपलब्धि है। मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है। मुझे यहां की मिट्टी से जो लगाव है उसे शब्दों में नहीं व्यक्त कर सकता हूं।

shiv

उन्होंने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय देश में चौथे नंबर और प्रदेश में पहले नंबर का विश्वविद्यालय बन गया है। इस ग्रेडिंग में कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह की केंद्रीय भूमिका रही है। विश्वविद्यालय इस उपलब्धि के योग्य है। मुझे यह कहते हुए हर्ष है कि विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व प्रगति की है। पूरा देश आज गोरखपुर विश्वविद्यालय की तरफ देख रहा है। आज विश्वविद्यालय लगभग 155 प्रोग्राम अपने विद्यार्थियों के लिए ऑफर कर रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय पूर्वांचल को शिक्षा एवं उद्यमिता का संदेश दे रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय नाथपंथ के अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। ए प्लस प्लस श्रेणी विश्वविद्यालय की सारस्वत यात्रा का अभिनंदन है।

shiv

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा की यह सुअवसर है कि हम नैक सर्टिफिकेट पहली बार विश्वविद्यालय के विशिष्ट पुरातन छात्र महामहिम राज्यपाल महोदय के साथ सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे हैं। कुलपति ने कहा कि यह सेलिब्रेशन ही नहीं रियलाइजेशन भी है कि हम कहां तक पहुंचे हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय देश में दूसरे नंबर की पब्लिक सेक्टर यूनिवर्सिटी है जो यहां तक आई है। पहले विश्वविद्यालय में 55 प्रोग्राम चल रहे थे, वर्तमान समय में विश्वविद्यालय 140 प्रोग्राम ऑफर कर रहा है जिसमें लगभग 1800 नए कोर्सेज बनाए गए हैं। हमारा प्रयास है कि विश्वविद्यालय में 10 प्रतिशत विदेशी छात्र तथा 10 प्रतिशत दूसरे राज्यों के छात्र अध्ययन करें।

Recommended Video

    गोरखपुर: शहीदों की याद में निकाली शहीद सम्मान यात्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+