अतीक-अशरफ मर्डर: सीएम सिटी गोरखपुर में हाई अलर्ट, बढ़ी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed: अतीक- अशरफ की हत्या के बाद से सीएम सिटी गोरखपुर में धारा- 144 लागू करते हुए सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Atiq Ahmed latest news Gorakhpur: प्रयागराज में शनिवार रात अतीक- अशरफ की गोली मारकर हत्या कद दी गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में धारा- 144 लागू होने के साथ ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त कर दी गयी है। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शहर के 64 संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
गोरखनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि अतीक की हत्या के बाद पूरे जिले में विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सभी थाना प्रभारियों की अलर्ट कर दिया गया है।

Recommended Video

इन जगहों पर विशेष निगरानी
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि वैसे तो पूरे जिले में सुरक्षा को लेकर अलर्ट है लेकिन नखास, घंटाघर, बक्शीपुर, ऊंचवा, घासीकटरा, रसूलपुर, बहरामपुर, पिपरापुर, तुर्कमानपुर सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। कोतवाली, गोरखनाथ सर्किल थानाक्षेत्र में विशेष सावधानी बरती जा रही है।
आने- जाने वालों पर नजर
बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों व वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों की जगह- जगह चेकिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications