GST Reform: जीएसटी रिफॉर्म पर जानिए क्या बोले सीएम सिटी गोरखपुर के लोग?
GST Reform News Gorakhpur: केंद्र सरकार ने सोमवार को जीएसटी की नई दरों लागू कर दी हैं। सरकार का दावा है कि इससे 99 प्रतिशत चीजें सस्ती हो जाएंगी। सीएम सिटी गोरखपुर के दुकानदारों और आम लोगों से वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी।
कपड़ों पर 6 से 7 प्रतिशत की बचत हो जाएगी
गोरखपुर के गोलघर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले मनोहर अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। इससे आम जनता को फायदा होगा। 2500 से कम दाम के कपड़ों पर 6 से 7 प्रतिशत की बचत हो जाएगी। कम दाम होगा तो व्यवसाय भी पढ़ेगा।

जीएसटी रिफॉर्म से हमे कोई नुकसान नहीं
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अजय बताते हैं कि इस जीएसटी रिफॉर्म से हमे कोई नुकसान नहीं है। फ्रिज , एसी पर पहले हमे 28 प्रतिशत का टैक्स देना होता था जो अब 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ग्राहकों को फायदा होगा। दाम कम होने से ज्यादा खरीददारी होगी। यह अच्छा कदम है।
सरकार हमारे लिए भी कुछ करेगी
इलेक्ट्रिकल गुड्स की दुकान करने वाले विपिन गुप्ता कहते हैं कि हालांकि हमें इस रिफॉर्म से अभी कोई तात्कालिक लाभ नहीं है। लेकिन हमें भी उम्मीद है कि सरकार हमारे लिए भी कुछ करेगी। यह फैसला सराहनीय है।
आम जनता और दुकानदारों दोनों के लिए ठीक
निजाम कहते हैं कि सरकार का यह कदम आम जनता और दुकानदारों दोनों के लिए ठीक है। पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करता हूं।
उत्पादन बढ़ेगा, मार्केटिंग बढ़ेगी
प्रभात श्रीवास्तव कहते हैं कि चीजों के दाम कम होने से कई चीजों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। दाम सस्ते होंगे तो उत्पादन बढ़ेगा, मार्केटिंग बढ़ेगी और इसके साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा। यह सरकार का अच्छा कदम है। आम जनता को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications