मनीष गुप्ता केस: आरोपी दो और पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

गोरखपुर, 12 अक्टूबर: कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम था। मंगलवार को एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, इस मामले में अब तक चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक दिन पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Gorakhpur two more Accused policemen arrested in connection with murder of businessman Manish Gupta

गोरखपुर के होटल में हुई मनीष गुप्ता की मौत

कानपुर के रहने वाले मनीष गुप्ता की गोरखपुर के कृष्णा होटल में बीते 27 सितंबर की रात को पुलिस की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। पिटाई का आरोप गोरखपुर के मुसाफिरखाना थाना निरीक्षक जगत नारायण सिंह, एसआई अक्षय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक राहुल दुबे, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव और आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार पर लगा था। घटना के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था और तभी से सभी आरोपी फरार थे। इन पुलिसकर्मियों पर पहले 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया, बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया।

अब तक चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

गोरखपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा को अक्षय कुमार को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया। अब दो अन्य आरोपी इंस्पेक्टर राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी है। उधर, सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की भी तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, एसपी नॉर्थ की जांच रिपोर्ट का आधार बनाते हुए कानपुर एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की फाइल आगे बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+