Route Diversion in Gorakhpur: छठ पूजा पर बदली रहेगी यातायात व्यस्था, इन मार्गों का करें अनुसरण
गोरखपुर में छठ पर्व पर हो रही भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर में छठ पर्व पर हो रही भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य आकस्मिक वाहनों पर कोई रोक नहीं रहेगी। अगर आप भी शहर में प्रवेश कर रहे हैं या जा रहे हैं तो परिवर्तित मार्गों का अनुसरण करें । आप यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।

यह मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा से टीपी नगर, राती नदी पुल, रेती की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
घोष कंपनी से रेती, नखास की ओर
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेय हाता, घंटाघर की ओर
हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर रोड पर
विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर
खुनीपुर से बक्शीपुर की ओर
घासी कटरा, मिर्जापुर से बक्शीपुर की ओर
लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक की ओर
फलमंडी से राजघाट पुल की ओर
जटाशंकर से अलीनगर की ओर
मदीना मस्जिद से शाहमारुफ की ओर
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
लखनऊ, संतकबीरनगर की तरफ से सोनौली, देवरिया कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां होकर जाएंगे
वाराणसी, आजमगढ़, मऊ की तरफ से सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से कालेसर की तरफ से जाएंगे
देवरिया से गोरखपुर होकर सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले भारी वाहन रामनगर कड़जहां से बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे
फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस बरगदवां से डायवर्ट होंगे
रेलवे बस स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर की ओर से जाने वाली बसें रोडवेज से विश्वविद्यालय चौराहा, पादरीबाजार होते हुए जाएंगी
नौसड़ चौराहा से टीपी नगर आने वाले वाहन बाघागाड़ा, कालेसर होते हुए जाएंगे। चार पहिया वाहन आवश्यकतानुसार डायवर्ट किए जाएंगे।
अमर उजाला तिराहा से लखनऊ और वाराणसी जाने वाली बसें देवरिया बाईपास से रामनगर होते हुए जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications