योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर की जमानत हुई जब्त, जानें कितने मिले वोट?

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर की जमानत हुई जब्त, जानें कितने मिले वोट?

गोरखपुर, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे है और भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। शुरुआती रुझानों में 250+ के आंकड़े को पार कर गई है और 64 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है। आपको बता दें, बीजेपी ने यूपी में चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा था। इस बार सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से चुनाव मैदान में हैं और एक लाख वोटों से जीत दर्ज कर चुके है। तो वहीं, इस सीट से आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ काफी सुर्खियों बटोरी थीं।

Gorakhpur Sadar Election Result 2022: Chandrashekhar Azad latest update and trends

चुनाव आयोग की अधिकारी वेबसाइट के मुताबिक, गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक लाख वोटों से बंपर जीत दर्ज कराई है। जबकि दूसरे नंबर पर सपा गठबंधन उम्मीदवार सुभापति शुक्ला हैं, उन्हें 47232 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर चंद्रशेखर आजाद हैं। चंद्रशेखर आजाद को महज 6139 वोट मिले है। इसके साथ चंद्रशेखर की जमानत तक जब्त हो गई है। चुनाव मैदान में उतरे के साथ चंद्रशेखर ने काफी बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि था कि आजाद समाज पार्टी यूपी में बड़ी ताकत बनेगी औऱ हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी। हालांकि, अब उनके दावे धरे-के-धरे रह गए।

कौन हैं चंद्रशेखर?
छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है। साल 2015 में उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जेल जाकर सुर्खियां बटोरीं थीं। जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने मिशन जारी रखा और दलितों के खिलाफ होने वाले मामलों में कार्रवाई की मांग उठाते रहे। हाथरस मामले में भी चंद्रशेखर ने आवाज उठाई थी। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा में हुई घटनाओं के विरोध में भी प्रदर्शन किए। इसके अलावा दिल्ली में संत रविदास मंदिर हटाने से रोकने को लेकर भी आंदोलन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+