Gorakhpur Rail Museum: गोरखपुर रेल म्यूजियम बना बच्चों के लिए हॉट-स्पॉट, आय में हुई बढ़ोतरी
Gorakhpur Rail Museum Latest News Hindi Uttar Pradesh: गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम आजकल बच्चों और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। यह म्यूजियम न केवल पूर्वोत्तर रेलवे के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, बल्कि बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई आकर्षणों से भरपूर है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं, जिससे इसकी वार्षिक आय लगभग पचास लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।
संग्रहालय में पूर्वोत्तर रेलवे की स्थापना से संबंधित कई पुराने इंजन, डिब्बे और ऐतिहासिक वस्तुएं संरक्षित की गई हैं, जो रेलवे के विकास की कहानी बयां करती हैं। बच्चों के लिए यहां टॉय ट्रेन प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें बैठकर वे पूरे परिसर का आनंद लेते हैं। म्यूजियम में एक फूड ज़ोन भी बनाया गया है, जहां आमजन के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खानपान की वस्तुएं उपलब्ध हैं। यह ज़ोन खासकर परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है।

गोरखपुर का रेल म्यूजियम, जो मोहद़दीपुर और यूनिवर्सिटी मार्ग पर स्थित है। म्यूजियम के इंचार्ज संजय कुमार मौर्य के अनुसार, "गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे संग्रहालय की आय में भी इज़ाफा हुआ है। हर दिन औसतन 500 से अधिक बच्चे टॉय ट्रेन में बैठते हैं, जो यहां का मुख्य आकर्षण बनी हुई है।रेल म्यूजियम की सालाना आय अब 50 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

यह है किराया
रेल म्यूजियम का प्रवेश शुल्क 20 रुपए हैं वहीं टॉय ट्रेन का किराया 10 रुपए है।
यह है खुलने का समय
यह रेल म्यूजियम दिन में 2 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।












Click it and Unblock the Notifications