Gorakhpur: तीन मनचले कर रहे थे नाबालिग से छेड़खानी, पुलिस ने की यह कार्रवाई
गोरखपुर की बांसगांव पुलिस ने दहेज हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर की पिपराइच पुलिस ने शुक्रवार को तीन मनचलों को सबक सिखाते हुए उन पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह तीनों आरोपी नाबालिग लड़की से छेड़छाड कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवक सूरज पुत्र सजन यादव उर्फ रामसजन यादव, सिन्टू यादव पुत्र रामप्रीत यादव, करियवा उर्फ मनीष पुत्र शुकुल उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासीगण चिलविलवा धुस टोला नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिपराइच ने बताया कि नाबालिक लड़की से छेड़खानी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
Recommended Video

दहेज हत्या मामले में दो गिरफ्तार गोरखपुर की बांसगांव पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या मामले में वांछित विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय लालवंशी शर्मा व अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी विनोद शर्मा निवासीगण जिगिनाभियांव को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रंजीत तिवारी, कांस्टेबल मंदीप कुमार, ज्योति वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications