Gorakhpur: मां के इलाज के दौरान पहले बेटे ने की रेकी, फिर उड़ा दिए लाखों
गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी मां के इलाज के दौरान पहले तो हॉस्पिटल के अकाउंट विभाग की रेकी की फिर चार लाख से अधिक रुपये चोरी कर लिए।

Gorakhpur News: गोरखपुर की कैंट पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने प्राईवेट अस्पताल में लाखाें रुपये की चोरी की है। पुलिस से बचने के लिए इसने अपना रुप भी बदला लेकिन सीसीटीवी कैमरे की मदद से इसे गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मां के इलाज के दौरान की थी रेकी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी की मां को कैंसर है। इनका इलाज गोलघर गांधी गली स्थित न्यू उदया हॉस्पिटल में चल रहा था। झंगहा के रामपुर बाजार का रहने वाले हरिशंकर जायसवाल
मां के इलाज के दौरान ही आरोपी ने हॉस्पिटल के अकाउंट विभाग की रेकी की थी। घटना को अंजाम देने के लिए वह 30 मार्च की रात आठ बजे हॉस्पिटल के कैंपस में छुप गया। रात एक बजे के करीब सब्बल से ताला तोड़ आलमारी में रखा चार लाख पैसठ हजार रुपया चुरा लिया।
हो गया था गंजा
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरापी गंजा हो गया और पूरी तरह क्लीन सेव हो गया। लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर इसे गिरफ्तार कर लिया।
कई सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया शातिर
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सिपाही संजीत यादव ने गांधी गली से रेलवे स्टेशन तक के 15 सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। जिसमें आरोपी का चेहरा आ गया । इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसके पास रुपये भी बरामद किए गए। कुल रुपयों में से मात्र दस रुपये ही आरोपी ने खर्च किए थे।












Click it and Unblock the Notifications