UP: युवती का फोटो व वीडियो बना लड़की से इस काम के लिए दबाव बना रहा था युवक, गिरफ्तार

युवती का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

girl

Gorakhpur News: गोरखपुर की तिवारीपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती का फोटा व वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की रहने वाली लड़की विवाह समारोह में शामिल होने देवरिया गयी हुई थी। रुद्रपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले मो. तारिक कुरैशी ने मोबाइल से उसका फोटो व वीडियो बना लिया। एप से फोटो को आपत्तिजनक बनाकर बेटी को वाट्सएप के जरिये भेजकर मोबाइल फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। बात न करने पर उसने फोटो व वीडियो वायरल कर दिया।

पिता ने इस मामले में पुलिस को दी तहरीर में पूरी बात बताई । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आइटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी विवेचना कोतवाली थाना प्रभारी कर रहे थे। सीओ कोतवाली जगत कन्नौजिया ने बताया युवती का फोटो व वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+