Gorakhpur: कोलकाता की कंपनी ने गोरखपुर से ऐसे की ब्रिटिश नागरिकों से तीन करोड़ की ठगी
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसी फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ किया है जो कॉल सेंटर के रुप में यहां चल रही थी। कोलकाता की कंपनी गोरखपुर के बेतियाहाता में चल रही थी। ये लोग ब्रिटिश नागरिकों को इंटरनेट स्पीड तेज करने के नाम पर अपनी जाल में फंसाते थे। ऐसा कर उन्होंने ब्रिटिश नागरिकों से तीन करोड़ से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो ब्रिटिश में हैं। चार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि बेतियाहात में एक फर्जी कंपनी चलने की सूचना मिली थी।क्राइम ब्रांच व साइबर थाना पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। इसमें पता चला कि इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने का झांसा देकर ब्रिटिश नागरिकों से तीन करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। कोलकाता के रहने वाले सरगना अनिक दत्ता समेत आठ जालसाजों को क्राइम ब्रांच व साइबर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित कोलकाता, पटना, रांची, मऊ व गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। ये बेतियाहाता में एक वर्ष से कार्यालय चला रहे थे। इनके दो साथी लंदन में रहते हैं, जिनकी मदद से गिरोह के सदस्य तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं।

साइबर थाना व क्राइम ब्रांच की टीम ने काल सेंटर में छापा डाला कोलकाता (बंगाल), नरेंद्रपुर अर्जुन पार्क मुकुंदपुर के अनिक दत्ता, गरियाहाट कार्न फिल्म रोड के आकाश गुप्ता, 24 साउथ परगना के गरिफा, सुचेना नगर रोड पर रहने वाले आशीष पांडेय उर्फ गब्बू, रांची (झारखंड) सदर के पीएचडी चौक बरियातु के कादिर अली, सुखदेव नगर थानाक्षेत्र के भट्ठा चौक में रहने वाले धीरज कुमार, गोड्डा जिला के लालमटिया, चितरकोठी के इकारामुल अंसारी, पटना (बिहार) राजीवनगर रोड के राहुल कुमार, गुलरिहा के गोरखी टोला में रहने वाले राजन कुमार को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications