Gorakhpur News: बच्चों का सौदा करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने अनाथालय की आड़ में बच्चों का सौदा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।इसके साथ ही इस गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार कर लिये गये हैं।गिरोह में अब तक 13 आरोपियों के नाम सामने आए हैं।यह आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग

गोरखपुर,29सितंबर: गोरखपुर पुलिस ने अनाथालय की आड़ में बच्चों का सौदा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।इसके साथ ही इस गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार कर लिये गये हैं।गिरोह में अब तक 13 आरोपियों के नाम सामने आए हैं।यह आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को अपना निशाना बनाते थे और अनाथालय में रखने के नाम पर बच्चों का सौदा करते थे।पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

gkp

जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर में तिवारीपुर के डोमिनगढ़ इलाके में बच्चा चोरी के शक में पकड़ा गया गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों का सौदा करता था। मऊ में अनाथालय चलाने वाला शेखर तिवारी इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। गोरखनाथ की महिला के दस महीने के बच्चे को अपने अनाथालय में लाने के बदले शेखर ने 45 हजार रुपये दिए थे। महिला और उसके बच्चे को बरामद करने के साथ ही शेखर व अन्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह का खुलासा किया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह में अब तक 13 आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिसमें शेखर सहित सात को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक मां-बेटी भी हैं। खुलासे के बाद अब शेखर के अनाथालय की भी जांच की जाएगी। सीओ बांसगांव इस मामले की जांच करेंगी। यह पता किया जाएगा कि अब तक अनाथालय से जो बच्चे गोद दिए गए हैं, उसमें पूरी प्रक्रिया सही तरीके अपनाई गई थी या नहीं। 26 सितम्बर की रात में पब्लिक ने बच्चा चोरी के शक में स्कार्पियो सवार महिला-पुरुष सहित तीन लोगों को घेर लिया था। उनकी पहचान मऊ जिले के गोहना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शेखवारा गांव निवासी शेखर तिवारी और उसकी पत्नी साधना तथा चालक रियाज के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि शेखर मोहम्मदाबाद में एनजीओ के जरिये अनाथालय चलाता है।

एसपी सिटी ने बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र के राजेन्द्र नगर की रहने वाली शाहिदा खातून उर्फ गुड़िया ने दो साल पहले मनीष यादव नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक साल बाद मनीष ने गुड़िया को छोड़ दिया तब तक वह एक बच्चे की मां बन चुकी थी। गुड़िया का बेटा अंश दस महीने का है। गुड़िया आर्थिक रूप से कमजोर है।फिर वह इस गिरोह के संपर्क में आई और सौदेबाजी शुरु हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+