Gorakhpur News: मुठभेड़ में गोरखपुर पुलिस ने हत्याराें को ऐसे किया गिरफ्तार

गोरखरपुर की पिपराइच पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड में हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखरपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह कुसम्ही जंगल में हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी जिससे वह गिर गया था। दूसरे अपराधी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों को शरण देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घायल अपराधियों का बीआडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के हरखापुरा में हुई जुगनू पांडे की हत्या इन्हीं बदमाशों ने की थी। पुलिस ने इन पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। दो बाइक पर चार बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया था। इसी घटना में दो अन्य लोग विश्वास तिवारी और मोनू भी घायल हो गये थे।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में शुक्रवार को तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की गयी तो दोनों पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। जबावी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जबकि दूसरे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इनके पास से एक पिस्टल, बाइक व कारतूस बरामद की गयी है।

जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तेजस्वी पटेल पुत्र छेदि पटेल निवासी रिठिया थाना पिपराईच, पवन राजभर पुत्र रामनिवास निवासी हरखापुर थाना पिपराईच व रामपाल राजभर पुत्र गुलाब निवासी ग्राम हरखापुर थाना पिपराइच शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+