UP: बिहार से गोरखपुर आकर दो महिलाएं इस बड़ी घटना को दे रही थीं अंजाम, पुलिस ने की यह कार्रवाई

गोरखपुर पुलिस ने नकली चांदी बेचने आई बिहार की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ढ़ाई किलों नकली चांदी भी बरामद की है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर की पीपीगंज पुलिस ने बिहार से यहां आकर नकली चांदी बेचने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ढ़ाई किलो नकली चांदी भी बरामद की है। ये महिलाएं पहले भी इस दुकान पर ठगी कर चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के बड़ौली निवासी रीता पत्नी उपेंद्र और औरियां के दिव्यापुर थाना क्षेत्र के हरिकापुरवा निवासी रवि बाला पत्नी जितेंद्र कुमार रविवार को पीपीगंज क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर नकली चांदी बेचने आई थी। दोनों पहले भी इस दुकान पर आ चुकी हैं। इसलिए दुकानदार ने दोनों को तुरंत पहचान लिया और पुलिस को फोन कर दिया। दुकानदार अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों महिलाएं इससे पूर्व 74 हजार रुपये लेकर नकली चांदी दे चुकी हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 3 लोग, आरोपी गिरफ्तार

    एसओ आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं केे पास से ढ़ाई किलों नकली सोना बरामद किया गया है। पहले भी ये ठगी कर चुकी हैं। दोनों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

    एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि व्यापारी सस्ते के लालच में इनके जाल में आसानी से फंस जाते हैं। जब इन्हें पता चलता है तब तक ये जालसाज फरार हो चुके रहते हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि कोई और इनके ठगी का शिकार न हो सके ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+