मां ही निकली डेढ़ साल के मासूम बच्चे की कातिल, बहनों को फंसाने के लिए रची थी साजिश

मां ही निकली डेढ़ साल के मासूम बच्चे की कातिल, बहनों को फंसाने के लिए रची थी साजिश

गोरखपुर। खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां डेढ़ साल के मासूम बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसकी मां मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे जो वजह उसने पुलिस को बताई वो समझ से परे है। दरअसल, मनोरमा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बच्चा उसे बहुत परेशान करता था। वह काफी चंचल था। इसलिए वह बेटे की जान लेकर अपनी परेशानी खत्म करने के साथ ही अपनी बहनों को भी फंसाना चाहती थी। इस लिए उसने मासूम को पानी की टंकी में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया था, जिससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

Gorakhpur News: Mother kills her innocent son for trap her two sisters

ये मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के भीटी गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र जगदीशपुर भलुआन निवासी धर्मेन्द्र सिंह की ससुराल बेलीपार के भीटी गांव में है। मंगलवार को धर्मेन्द्र की पत्नी मनोरमा अपनी बेटी और डेढ़ साल के बेटे अनिकेत के साथ मायके गई थी। मंगलवार की रात में ही अनिकेत रहस्यमय हाल में गायब हो गया। बुधवार को धर्मेन्द्र ने अनिकेत के गायब होने की सूचना बेलीपार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भीटी गांव में पहुंच कर बच्चे की तलाश शुरू की तो उसका शव पानी की टंकी में पड़ा मिला।

अनिकेत के पिता धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी की दो बड़ी विवाहित बहनों शशि और वंदना तथा ससुर आनंद स्वरूप उर्फ अंधन सिंह के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले और पूछताछ की। लेकिन नामजदों से पूछताछ के बाद पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिला तो मनोरमा को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात में उसने ही अपने बेटे को पानी की टंकी में डाल दिया था।

मनोरमा ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहनों को फंसाना चाहती थीं। उसकी बहनें शुरू से ही उससे दुश्मनी रखती थीं, अक्सर उसकी बेइज्जती करती रहती थीं। जब उसे पता चला कि बहनें मायके आई हैं तो वह भी मायके चली गई और इस घटना को अंजाम दिया। मनोरमा ने कहा कि अनिकेत उसे बहुत पेरशान करता था। उसे रास्ते से हटाकर बहनों को फंसाना चाहती थी। तो वहीं, पति धर्मेन्द्र का कहना है कि मुझे समझ में ही नहीं आ रहा है कि मनोरमा ने यह हरकत क्यों की। बेटे की जान लेकर उसे क्या मिला।

तालाब में फेंकने की बनाई थी योजना
मनोरमा ने पुलिस को बताया कि वह दूसरा बच्चा ही नहीं चाहती थी। पर वह पैदा हो गया और उसके बाद से उसकी शरारत से परेशान हो गई थी। जिस वजह से उसने हत्या कर दी। मनोरमा ने बताया कि उसने बच्चे को किसी तालाब में फेंकने की योजना बनाई थी मगर दरवाजे पर पिता और अन्य लोगों के होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई। मौका पाते ही उसे छत पर ले जाकर पानी की टंकी में डालकर ढक्कन को बंद कर दिया, जिसमें डूबकर डेढ़ साल के अनिकेत की मौत हो गई।

मां ने कबूल किया जुर्म: उपेन्द्र मिश्रा
बेलीपार थानाध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की थी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मां का कहना है कि बच्चे से परेशान होकर उसने उसे पानी की टंकी में डाल दिया था। पूछताछ की जा रही है। शनिवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+