Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के चीफ ओएस घूस मामले में निलंबित

Gorakhpur News: सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के चीफ ओएस को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में कारवाई करते हुए चीफ ओएस को विभाग ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के चीफ ओएस अशोक चौधरी को 14 दिसंबर को 22 हजार रुपये घूस लेते सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

gorakhpur-news-chief-os-of-accounts-department-of-ner-suspended-in-bribery-incident

अब ओएस के निलंबन का आदेश जारी हुआ। वहीं, 66 कर्मचारियों का भी तबादला कर दिया गया है। वाराणसी की फर्म मेसर्स निर्मल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिनव चौबे ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी। 14 दिसंबर की शाम करीब छह बजे ठेकेदार के जरिए चीफ ओएस को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।

अभिनव ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म ने ट्रांसफार्मर की आपूर्ति की थी और करीब 17 लाख रुपये के भुगतान की फाइल को दबा दिया गया था। बिल को पास कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक अशोक चौधरी एक बिचौलिए के माध्यम से रुपये की मांग की जा रही थी।

सीबीआई की टीम ने कार्रवाई के समय भुगतान संबंधित फाइल के अलावा कुछ और फाइलें भी कब्जे में ले लिया था। इस मामले में मंगलवार को रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ ओएस को निलंबित कर दिया और साथ ही विभाग के 66 कर्मियों का भी तबादला कर दिया।

हालांकि, जिन कर्मचारियों का तबादला हुआ है, वे यहां चार साल से अधिक समय से तैनात थे। इस कार्रवाई को लेकर रेलवे के अफसर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+