Gorakhpur News: महिला से मिलने पहुंचा सिपाही, लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, उतार दिया प्यार का नशा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादीशुदा महिला से चोरी छुपे मिलना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। गांव वालों ने महिला और सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इतना ही नहीं लोगों ने सिपाही को पेड़ से भी बांध दिया था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

गाजीपुर जिले का रहने वाला है सिपाही
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद का रहने वाला सिपाही केसरी नंदन गोरखपुर जनपद में डायल 112 पर तैनात है। गोरखपुर में ड्यूटी के दौरान गगहा थाना क्षेत्र के रकहट गांव की रहने वाली एक महिला से सिपाही की दोस्ती हो गई।
दोस्ती के बाद सिपाही उसे शादीशुदा महिला से चोरी छुपे मुलाकात भी करता था। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला के कहने पर ही सिपाही द्वारा उसके देवर को पकड़ कर शांति भंग की धारा में उसका चालान कर दिया गया था।
सिविल ड्रेस में मिलने पहुंचा था सिपाही
इस मामले को लेकर देवर को सिपाही के ऊपर शक हो गया था। उसके बाद से देवर सिपाही के ऊपर निगाह रखने लगा। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात सिपाही सिविल ड्रेस में महिला से मिलने के लिए पहुंचा।
इस दौरान महिला के परिवार वालों को शक हुआ तो लोग महिला के पीछे-पीछे चले आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिवार वालों ने महिला और सिपाही दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी।
लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा
इस दौरान कुछ लोगों ने सिपाही को पकड़ कर पेड़ में बांध दिया और उसको पीटते रहे। सिपाही की पिटाई करने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया और पुलिस उसे लेकर चली गई। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
फिलहाल इस मामले में एसएसपी द्वारा सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। वहीं इस मामले में महिला के देवर द्वारा सिपाही के खिलाफ लिखित शिकायत भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications