Gorakhpur MP Ravi Kishan की पूरी हुई यह मुराद तो 'महाकाल' के दरबार में लगाई हाजिरी, इस खास अंदाज में आए नजर
Ravi Kishan News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला सोमवार को पूरी तरह शिव में लीन दिखे। प्रात काल उन्होंने 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान सांसद का अलग और अनोखा अंदाज नजर आया। सांसद रवि किशन ने बातचीत में बताया उन्होंने महाकाल से कुछ मुराद मांगी थी जो पूरी हो गयी।
भगवान शिव में है मेरी गहरी आस्था सांसद रवि किशन ने कहा कि महाकाल में लाखों भक्तों की आस्था है। उन्ही भक्तों में से एक मैं भी हूं। मैं कई दिनों से यहां भस्म आरती में शामिल होने की सोच रहा था। महाकाल में मेरी अपार आस्था है। मैं शिवप्रेमी हूं।

यह मुराद हुई पूरी
सांसद रवि किशन ने बताया कि जब मैं मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में आया था तब मैंने महाकाल से यहां बीजेपी सरकार बनने की कामना की थी। भोले ने मेरी यह मुराद पूरी की और आज मैं यहां उनके दरबार में हाजिर हो गया। महाकाल सबकी मुरादें पूरी करते हैं।
पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
सांसद रवि किशन ने कहा कि आज देश की जनता का विश्वास पीएम मोदी में साफ झलक रहा है। मध्य प्रदेश की जनता ने भी विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। हम भाग्यशाली हैं जो पीएम मोदी जैसा मार्गदर्शक हमें मिला।

रवि किशन का दिखा अनोखा अंदाज
भस्म आरती के दौरान सांसद रवि किशन का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वह पूरी तरह शिव की साधना में लीन दिखे। इस दौरान उन्होंने खास भगवा कपड़ों में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications