गोरखपुर: लव जिहाद मामले में कर्नाटक का युवक गिरफ्तार, युवती बरामद
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) के पहले लव जिहाद (Love Jihad) मामले में पुलिस ने कर्नाटक (Karnataka) से आरोपी एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अगवा की गई युवती को भी सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा है। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने युवती के 164 के बयान दर्ज कराए जांएगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को नौकरी का झांसा देने के साथ ही बहला-फुसला कर कर्नाटक के युवक ने अपहरण कर लिया था।

गोरखपुर के चिलुआताल में 12 जनवरी को अपहरण और लव जिहाद का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवक ने बीकॉम की छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए कर्नाटक रवाना हुई थी। दरअसल, रिटार्यड सैनिक पिता ने अपनी बेटी के लापता होने पर कर्नाटक के रहने वाले एक मुस्लिम युवक के खिलाफ अपहरण व लव जिहाद का केस दर्ज कराया था।
तहरीर के मुताबिक, नाबालिग छात्रा कॉलेज में पढ़ती है। चार जनवरी को छात्रा को उसके पिता कॉलेज छोड़ने गए थे, जिसके बाद बेटी घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन पांच जनवरी को पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच उन्हें पता चला कि कर्नाटक में बीजापुर जिले के इंडी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक साल पहले छात्रा से दोस्ती की थी। इस दौरान नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 (लव जिहाद) के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक को अपनी कस्टडी में लेकर गोरखपुर आई है, जहां आशा ज्योति केंद्र पर भर्ती युवती के बयान के आधार पर आरोपी युवक पर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications