Gorakhpur : प्रवेश करते ही दिखेगी भारतीय संस्कृतियों की झलक,गोरखपुर को मिलेगी नई पहचान
अब गोरखपुर में प्रवेश करने वालों को भारतीय संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी।यहां के सभी प्रवेश द्वार पर अब महापुरुष,साधु व संतो की आकृति दिखाई देगी। प्रवेश के छह रास्तों पर भव्य प्रवेश द्वार की डिजाइन बना ली गई है। मुख्यमंत
गोरखपुर,26 जुलाई:अब गोरखपुर में प्रवेश करने वालों को भारतीय संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी।यहां के सभी प्रवेश द्वार पर अब महापुरुष,साधु व संतो की आकृति दिखाई देगी। प्रवेश के छह रास्तों पर भव्य प्रवेश द्वार की डिजाइन बना ली गई है। मुख्यमंत्री को डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिखाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम प्रवेश द्वार के निर्माण की शुरुआत कर देगा।मुख्यमंत्री की स्वीकृति का प्रशासन को इंतजार है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि गोरखपुर के सभी प्रवेश द्वारों पर महापुरुषों ,साधुओ व संतो के चिन्ह लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माण की स्वीकृति दे दी थी। नगर निगम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड से कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत मिले धन से प्रवेश द्वारों का निर्माण कराएगा। यह प्रवेश द्वार हर तरफ से गोरखपुर की पहचान बनेंगे।इसकी डिजाइन तैयार की जा चुकी है।सीएम की स्वीकृति का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वारों पर गोरखपुर की अध्यात्मिक छटा दिखाई देगी। कुशीनगर से आने वालों को घंटी और स्तूप दिखेगा। वाराणसी गोरखपुर से आने वाले लोगों को उत्तर भारतीय मंदिर से प्राप्त हाथी मूर्तिकला नजर आएगी।वहीं, लखनऊ से शहर में प्रवेश करने वालों को तीर-धनुष दिखेगा। यह तीर और धनुष भगवान लक्ष्मण के साथ शहर लखनऊ के संबंध में दर्शाता है।
ऐसे बनेंगे द्वार
रास्ता नाम
गोरखपुर-सोनौली मार्ग महंत दिग्विजयनाथ द्वार
गोरखपुर-महराजगंज मार्ग महंत अवेद्यनाथ द्वार
गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग बाबा गंभीरनाथ द्वार
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग गुरु गोरखनाथ द्वार
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग महंत बालकनाथ द्वार
गोरखपुर-देवरिया मार्ग महंत चौरंगीनाथ द्वार
महंत दिग्विजयनाथ द्वार












Click it and Unblock the Notifications