Asia Deaf Badminton Championship: गोरखपुर की आदित्या ने भारत को दिलाया स्वर्ण

गोरखपुर की आदित्या पर आज पूरे देश को नाज है।नाज भी क्यूं न हो भारत के बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।आदित्या ने थाईलैंड में आयोजित छठें एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-21 वर्ग के युगल में स्वर्ण पदक तो मिश्र

गोरखपुर,17सितंबर: गोरखपुर की आदित्या पर आज पूरे देश को नाज है।नाज भी क्यूं न हो भारत के बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।आदित्या ने थाईलैंड में आयोजित छठें एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-21 वर्ग के युगल में स्वर्ण पदक तो मिश्रित युगल और एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश को तीन पदक दिलाए हैं।बेटी की इस उपलब्धि पर देश के साथ ही गोरखपुरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

aditya

जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आदित्या और तमिलनाडु की जरलीन की जोड़ी ने युगल स्पर्धा में जापान की माइकेमता और यूमीकातेयामा को जोड़ी को 21-6 और 21-12 अंक से पराजित किया। मिश्रित युगल में जरलीन और नितिन की जोड़ी ने आदित्या और प्रखर की जोड़ी को 21-16, 21-12 अंक से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एकल स्पर्धा में आदित्या का मुकाबला भारत की ही जरलीन के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में जरलीन ने आदित्या को 22-20 और 12-18 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। आदित्या को रजत पदक मिला।

इसके पूर्व आदित्या ने ब्राजील में आयोजित डेफ ओलिंपिक में भी टीम स्पर्धा में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात दिग्विजयनाथ यादव बेटी की उपलब्धि से उत्साहित हैं। 22 दिसंबर को आदित्या थाईलैंड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पिता ने बताया कि वापसी पर बिटिया का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।

Gorakhpur News: सितंबर माह की तेज बारिश ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर
उन्होंने बताया कि एकल स्पर्धा में बिटिया ने जरलीन को कड़ी टक्कर दी है। मगर, दूसरे सैट के दौरान उसे शरीर में क्रैंप आने की वजह से मैच को छोड़ना पड़ा। परिणाम स्वरूप जरलीन को मैच का विजेता घोषित किया गया।बेटी की इस जीत पर गोरखपुर में जश्न का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+