UP: पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची थी ऐसी खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के मल्हनीपुर गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने गीडा क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों में पत्नी ने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया और शव को तालाब किनारे फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मल्हीपुर, थाना गीडा की रहने वाली सीतान्जली पत्नी स्व0 रामानंद विश्वकर्मा व मृतक के बहन के देवर बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक पुत्र राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामपुर पाण्डेय थाना खजनी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रामानंद विश्वकर्मा की हत्या कर दी थी। पत्नी सीतांजली का रामानंद के बहन के देवर से अवैध संबंध था और सीतांजलि उसी के साथ रहना चाहती थी। रामानंद के दुबई से घर आते ही उसे लगा अब उसका उसके प्रेमी से संबंध खत्म हो जाएगा। इसलिए उसने अपने पति को मारने की योजना बना ली।
एसएसपी ने बताया कि पत्नी ने 6 अप्रैल की रात में पति व परिजनों को नशे की गोली खिलाकर सुला दिया। छत के रास्ते सीतांजलि का प्रेमी व उसका साथी अभिषेक चौहान घर में आ गए। इन लोगों ने दुपट्टे से गला दबाकर रामानंद की हत्या कर दी और तालाब किनारे शव को फेंक दिया।
एसएसपी ने बताया कि एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के नेतृत्व में गहन छानबीन कर मामले का पर्दाफाश किया एंव सभी आरोपियों सीतान्जली पत्नी स्व0 रामानंद विश्वकर्मा निवासी मल्हीपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर, बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक पुत्र राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामपुर पाण्डेय थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications