Gorakhpur: गैंगस्टर माफिया की प्रापर्टी पर गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की संपत्ति जब्त
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसकी दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। चिलुआताल पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र कसौंधन के 21 कमरों व 16 कमरों के मकान को जब्त कर है।
एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त विरेन्द्र कसौंधन पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी जंगल बेनी माधव नं02 मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर की गैंगेस्टर एक्ट की धारा के तहत यहां स्थित अराजी गाटा संख्या- 507 रकबा 0.184 हे0 में निर्मित 03 मंजिला भवन जिसमें कुल 21 कमरे व गाटा संख्या 508 रकबा 0.030 हेक्टेअर में निर्मित 02 मंजिला मकान जिसमें कुल 16 कमरें को तहसीलदार सदर के द्वारा क्षेत्राधिकारी कैम्पयिरगंज, थानाध्यक्ष चिलुआताल व थानाध्यक्ष पीपीगंज की मौजूदगी में जब्त किया गया। संपत्ति की कुल कीमत कुल लगभग 2 करोड़ रूपए है । अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है । उन्होंने बताया कि अपराधी पर गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप, जुआ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

एक अन्य मामले में खजनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण सुरेमन पुत्र जनार्दन अमित यादव पुत्र सुरेमन निवासीगण मऊधर मंगल थाना खजनी जनपद गोरखपुर को एक रियलमी 5 प्रो मोबाइल फोन व 300 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications