Indian Railway: उत्तर प्रदेश व दिल्ली के यात्रियों को राहत देगी यह छठ स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल

Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा में यात्री जनता की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 05073/05074 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 24 नवम्बर,2023 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 22 एवं 25 नवम्बर,2023 दिन बुधवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से दो फेरों के लिये किया जायेगा । इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05073 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी 21 एवं 24 नवम्बर,2023 को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर से 03.05 बजे, बरेली से 06.20 बजे, मुरादाबाद से 08.10 बजे तथा गाजियाबाद से 11.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 12.30 बजे पहुंचेगी ।

train

Indian Railway: गोरखपुर-पनवेल छठ स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 05074 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी 22 एवं 25 नवम्बर,2023 को आनन्द विहार टर्मिनस से 14.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.05 बजे, मुरादाबाद से 19.05 बजे, बरेली से 21.05 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.15 बजे, बुढ़वल से 03.35 बजे, गोण्डा से 04.30 बजे, बस्ती से 06.05 बजे तथा खलीलाबाद से 06.37 बजे छूटकर गोरखपुर 07.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+