Gorakhpur News: राष्ट्रपति के आगमन से पहले गोरखपुर में क्यों मचा हड़कंप? वजह कर देगी हैरान

President Of India Droupadi Murmu News Gorakhpur: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगी। लेकिन उनके आने से ठीक एक दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे अधिकारियों के होश उड़ गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?


मिली बम की सूचना

गोरखपुर एयरपोर्ट में रविवार को बम की सूचना मिली।यह सूचना गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट के लिए थी। ईमेल से मिली इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते, एसएसएफ, एयरफोर्स और एम्स थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पूरे परिसर की तलाशी ली गई। एक घंटे की तलाशी के कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एयरपोर्ट निदेशक ने एम्स थाने में तहरीर दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

gorakhpur airport

इस मेल आईडी से मिली सूचना

मेल आईडी "[email protected]" से सुबह 10:18 बजे देश के 15 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना आई थी। गोरखपुर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने दोपहर एक बजे इसे देखा।

देश के इन एयरपोर्ट को भी मिली बम की सूचना

गोरखपुर सहित गुवाहाटी, ग्वालियर, हुबली, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, जोरहाट, कानपुर, खजुराहो, मंगलुरु और मैसूर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की सूचना थी।

कल आएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहीं है। सोमवार को वह गोरखपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं मंगलवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का विधिवत लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों होने जा रहा है। खास बात यह है कि इसकी नींव भी राष्ट्रपति के हाथों रखी गई थी और लोकार्पण भी राष्ट्रपति के ही कर कमलों से होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+