शादी का झांसा देकर बनाया संबंध और जब युवक विवाह से करने लगा इंकार तो गर्लफ्रेंड ने बुला ली पुलिस

गोरखपुर। गोरखपुर के भटहट थाना क्षेत्र में युवती ने अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई। प्रेमिका का आरोप था कि युवक पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से इंकार कर रहा है। युवक के शादी से इंकार करने पर शनिवार को युवती उसके घर पहुंची और धरने पर बैठ गई। जब युवक के परिजनों को मामला समझ में आया तो घर छोड़कर फरार हो गए।

पांच साल पहले बनाया था शारीरिक संबंध

पांच साल पहले बनाया था शारीरिक संबंध

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने परिजनों को बुलाया और दोनों परिवारों की सहमति के बाद मंदिर में जयमाल से उनकी शादी करा दी। दरअसल, भटहट थाना क्षेत्र के इलाके की निवासी की बेटी से युवक पांच साल पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध कायम किया। इसके कुछ महीनों बाद ही युवती युवक पर शादी करने का दबाव डालने लगी तो युवक बहाने बनाने लगा।

परिजनों को बताया संबंध के बारे में

परिजनों को बताया संबंध के बारे में

युवती के लगातार दबाव बनाए जाने पर युवक ने शादी करने से पूरी तरह से मना कर दिया। युवक के रवैये से युवती आहत हो गई और शनिवार को युवक के घर पहुंच गई और परिजनों को उसके साथ अपने संबंध के बारे में सबकुछ बताकर शादी करने की बात कही।

पुलिस ने कराई शादी

पुलिस ने कराई शादी

युवती की बात सुनकर परिजन सकते में आ गए और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में पुलिस उनके घर पहुंची। ग्राम प्रधान के माध्यम से युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पुलिस चौकी बुलाया गया और सबकी सहमति से शादी करा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+