Gorakhpur News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा व रोहिन,प्रशासन अलर्ट
गोरखपुर व आस-पास के जिलों में कई दिनों तक हुई बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है।गोरखपुर की घाघरा व रोहिन नदियों का जल स्तर इतना बढ़ गया कि वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके साथ ही राप्ती,आमी,गोर्रा नदी के जलस
गोरखपुर,19 सितंबर: गोरखपुर व आस-पास के जिलों में कई दिनों तक हुई बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है।गोरखपुर की घाघरा व रोहिन नदियों का जल स्तर इतना बढ़ गया कि वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके साथ ही राप्ती,आमी,गोर्रा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। नदी के किनारे बसे लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। प्रशासन अलर्ट है।बंधो की निगरानी शुरु हो गयी है।

प्रशासन अलर्ट नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बंधों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले गांवों के आसपास सतर्कता बढ़ाई गई है। कटान न हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड-2 रुपेश खरे ने बताया कि घाघरा नदी के उफनाने का असर खजनी और गोला तहसील में देखने को मिलता है खतरे जैसे कोई बात नहीं है। विभागीय अफसर अलर्ट हैं। जिन नदियों का जलस्तर बढ़ा है, वहां निगरानी बढ़ा दी गई है।
राप्ती और सरयू नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के कई गांव पानी से घिर गए हैं। राप्ती के पानी से लखनौरी, लखनौरा, खोहियापट्टी, बिहुआ उर्फ अगलगौवां, हिगुंहार और सरयू के पानी से जैतपुर, कोटिया निरंजन, खैराटी, गोनहा, मुसाडोही, ज्ञानकोल आदि गांव पानी से घिर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications