Indian Railway: वाराणसी मंडल के केराकत व डोभी स्टेशन पर गाजीपुर- माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का होगा ठहराव
Railway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14611/14612 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का 03 नवम्बर, 2023 से वाराणसी मंडल के डोभी एवं केराकत स्टेशनों पर तथा 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी का 31 अक्टूबर, 2023 से एवं 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी का 01 नवम्बर, 2023 से वाराणसी मंडल के केराकत स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
- गाजीपुर सिटी से 03 नवम्बर, 2023 से चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस डोभी स्टेशन पर 09.35 बजे पहुॅच कर 09.37 बजे छूटेगी।
- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 02 नवम्बर, 2023 से चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस डोभी स्टेशन पर 04.56 बजे पहुॅच कर 04.58 बजे छूटेगी।
- गाजीपुर सिटी से 03 नवम्बर, 2023 से चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 09.48 बजे पहुॅच कर 09.50 बजे छूटेगी।

Indian Railway: रेलवे ने इन निरस्त ट्रेनों को किया बहाल, यूपी, बिहार व दिल्ली के यात्रियों की राह होगी आसान
- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 02 नवम्बर, 2023 से चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 04.45 बजे पहुॅच कर 04.47 बजे छूटेगी।
- सूरत से 30 अक्टूबर, 2023 से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी केराकत स्टेशन पर 09.15 बजे पहुॅच कर 09.17 बजे छूटेगी।
- छपरा से 01 नवम्बर, 2023 से चलने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी केराकत स्टेशन पर 12.05 बजे पहुॅच कर 12.07 बजे छूटेगी।












Click it and Unblock the Notifications