GAT-B Success Story: गोरखपुर की आयुषी ने घर पर तैयारी कर ऐसे हासिल की ऑल इंडिया 7वीं रैंक
GAT-B Topper Aayushi Singh Gorakhpur: NTA ने GAT-B 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सीएम सिटी गोरखपुर की रहने वाली आयुषी सिंह ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है। आयुषी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आयुषी सिंह ने वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत की और कैसे यह उपलब्धि हासिल की इस पर विस्तार से चर्चा की।
बचपन से ही है वैज्ञानिक बनने का सपना आयुषी बताती हैं कि उनका बचपन से ही वैज्ञानिक बनने का सपना था। इस परीक्षा के माध्यम से वह बॉयोटेक्नालॉजी विषय के साथ रिसर्च कर वैज्ञानिक के रुप में देश सेवा कर सकेंगी। वर्तमान समय में बॉयोटेक्नाॅलाजी विषय का ज्यादा स्कोप है।

शिक्षा आयुषी के पिता अमरेन्द्र बहादुर सिंह व माता गीता सिंह हैं। पिता व्यवसायी व माता गृहिणी हैं। पिता अमरेन्द्र सिंह बताते हैं कि आयुषी बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थी। इसके विशेष रुचि पढ़ाई में थी जो आज भी है। उसने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई लिटिल फ्लावार चरगांवा से की। दसवीं में 98.7 फीसदी व इंटर में 95 फीसदी अंक मिले थे। आयुषी सेंटजोसेफ कॉलेज फॉर वोमेन सिविल लाइन्स से स्नातक कर रही हैं।
घर पर की तैयारी आयुषी बताती हैं कि जब वह स्नातक द्वीतीय वर्ष में थी तभी से गैट परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी। बिना कोंचिग के घर पर ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तैयारी की। इस दौरान उन्होंने टॉपर्स के विडियो देखें और सीख ली और तैयारी शुरु कर दी।
ऐसे की तैयारी आयुषी बताती हैं कि जब मैंने इसकी तैयारी शुरु की तो पहले दिन से लेकर परीक्षा देने तक मैंने नियमित पढ़ाई जारी रखी। क्यों कि आप चाहे कितने घंटे भी पढ़ाई करें पर उसमें नियमितता जरुरी है। मैंने नोट्स तैयार किए और उसका बार- बार रीविजन किया।
अपनी कमियों को पहचाने आयुषी कहती हैं कि परीक्षा से पहले बार- बार अपनी कमियों को परखें। निरंतर अभ्यास से उनकों दूर करें। परीक्षा में जब बैठे तब कोई संदेह न रहे।
कठिन परिश्रम में करती हैं विश्वास आयुषी कहती हैं कि कोई भी परीक्षा हो उसके लिए अच्छी योजना के साथ कठिन परिश्रम आवश्यक है। कठिन परिश्रम के साथ किया गया प्रयास सफलता अवश्य देता है। आयुषी अपने पिता को अपने जीवन का आदर्श मानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications