विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी,उड़ीसा के जालसाजों ने दिया घटना को अंजाम
गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर पचास से अधिक लोगों के साथ 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गयी है। जालसाज उड़ीसा के रहने वाले हैं। जो फरार हैं।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर गोरखपुर में बेरोजगारों से 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ये जालसाज उड़ीसा के रहने वाले हैं,जिन्होंने गोरखपुर के मोहद्दीपुर में ऑफिस खोला था। विदेश भेजने के नाम पर उन्होंने युवकों से पैसे लिए और ऑफिस बंद कर फरार हो गए। कैंट पुलिस तहरीर मिलने के बाद उड़ीसा के आर रवानी और सुब्रत के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
युवकों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैंट पुलिस ने आरोपियों के ऑफिस पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि इनका व्यापक नेटवर्क है। जो अन्य प्रदेशों में भी है। पुलिस ने ऑफिस से 50 ये अधिक पासपोर्ट,मुहर सहित कई कागजात बरामद किया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों का नंबर ले लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के विकास वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मोहद्दीपुर में ट्रेवल वर्ल्ड के नाम से चलने वाली कंपनी में उड़ीसा के हिल्लपाटन निवासी सुब्रत कुमार पोलो और आर रबानी ने मुझसे विदेश भेजने के नाम 50 हजार रुपए लिए। मेरे साथ ही उन्होंने कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य जनपदों के पचास से अधिक लोगों से 50-50 हजार रुपए लिए। इनके द्वारा इंटरव्यू भी कराया गया था। 15 दिसंबर को वीजा देने के लिए बुलाया गया था। जब ऑफिस पहुंचे तो बंद था। फोन मिलाने पर स्विच ऑफ था।
मोहद्दीपुर स्थित कंचन टावर में ट्रेवल वर्ल्र्ड कंपनी पर प्रदर्शन करने वाले युवकों ने बताया कि सभी लोग एक दूसरे के माध्यम से यहां आए थे। उम्मीद नहीं थी कंपनी ऐसा करेगी। हमेें दिसंबर में ही पहली शिफ्ट में विदेश जाना थे लेकिन जालसाजों ने हम सभी के रुपए हड़प लिए।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सर्विलांस की मदद से आरोपियों के नंबर बरामद किए गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications