Manish Gupta Case: मनीष गुप्ता हत्याकांड में नामजद पांचों पुलिसकर्मियों को गोरखपुर में मिली तैनाती
Manish Gupta Murder Case News: कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की हत्या मामले में आरोपित पांचों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनाती मिल गयी है। ये सभी जमानत पर बाहर हैं। वारदात के बाद सभी आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में इन सभी की गिरफ्तारी की गई थी।
मनीष के हत्या मामले में आरोपित दरोगा विजय यादव को राजघाट, अक्षय मिश्रा को शाहपुर और राहुल दुबे को गोरखनाथ थाने में तैनाती दी गई है। इन्हें थाने से ही संबद्ध रखा गया है। इस मामले में अन्य दो आरोपी मुख्य आरक्षी कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत कुमार को भी तैनात किया गया है। सभी आरोपी 16 महीने के बाद इसी वर्ष 10 जनवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। एक अन्य आरोपी तत्कालीन इंस्पेक्टर रामगढ़ताल थाना जगत नारायण सिंह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Gorakhpur: कूटरचित दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
एसएससी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इन कि न्यायालय से इन्हें जमानत मिली थी। नियमानुसार इन्हें तैनाती दी गयी है। मामला सीबीआई देख रही है।
कानपुर के रहने वाले व्यवसायी मनीष गुप्ता अपने साथियों के साथ सितंबर, 2021 में गोरखपुर घूमने आए थे। वह रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में रुके थे। तलाशी के नाम पर तत्कालीन थानाध्यक्ष रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह छह साथियों के साथ मनीष के कमरे में गए थे। विवाद होने पर उन्होंने मनीष की हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी जेल में सजा काट रहे थे। जगत नारायण को छोड़ पांच आरोपियों को नौकरी पर तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications