Gorakhpur: कागज फैक्ट्री में लगी आग,कड़ी मसक्कत के बाद पाया गया काबू
गोरखपुर के गीडा स्थित पेपर कटिंग प्रेस में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा स्थित पल्स कागज कटिंग प्रेस में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटे देखते-देखते पूरे फैक्ट्री में फैल गयीं। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन इस पर काबू नहीं पा सके। उसके बाद पुलिस और फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। इस फैक्ट्री के बगल में ही इंडियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट भी है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें बीस लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रेस में आग कैसे लगी यह कोई नहीं जानता। कुछ लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह घटना हई है।
पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर शहर के राहुल सिंह की गीडा के सेक्टर 15 पल्स प्रेस के नाम से कागज कटिंग की फैक्ट्री है। शनिवार की सुबह उनकी फैक्ट्री के पिछले हिस्से में धुंआ उठते देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। इसके बाद से वहां अफरा-तफरी मच गयी।
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की टीम में गोरखपुर के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस फैक्ट्री के बगल में इंडियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट है। अगर इस प्लांट में आग लग जाती तो भारी तबाही हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications