Gorakhpur News: मजदूरी कर बेटे को अफसर बनाना चाहता था जहीर, दोनों की एक साथ अचानक ऐसे हो गयी मौत

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गयी है। अन्य हादसे में एक और युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के सीधेगौर गांव निवासी जहीर अहमद (44) शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे 14 वर्षीय पुत्र सलमान को बाइक से बड़हलगंज छोड़ने जा रहे थे। सलमान सिकरीगंज स्थित मदरसे में पढ़ता था। जहीर उसके लिए बड़हलगंज में कपड़ा खरीद कर उसे सिकरीगंज जाने के लिए वाहन में बैठाने आ रहे थे कि इसी बीच राम-जानकी मार्ग पर पिड़हहनी के पास बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जहीर के भतीजे असलम खान ने पुलिस को सूचना दी।

gorakhpur

क्षेत्र के सेक्टर 15 में कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के महराबारी निवासी सुभाष यादव (40) के रूप में हुई।
सुभाष यादव गीडा सेक्टर 15 स्थित आईजीएल में नौकरी करते थे। बुधवार की रात काम खत्म होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकले थे। गीडा सेक्टर 15 में कट से थोड़ा आगे सहजनवां के तरफ बढ़े थे कि तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+